फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेंटर की हत्या के आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें

Sun, 11 Oct 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सुखपाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर के कनौसी इलाके में पेंटर सुखपाल की हत्या के मामले में नामजद आरोपी राजेश रावत उर्फ काली अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में चार टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस सुखपाल के मकान मालिक और उसके कुछ साथियों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस अब तक 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि सुखपाल की मां जयदेवी की तहरीर पर राजेश रावत के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में दो टीमें उन्नाव भेजी गई हैं, जबकि दो अन्य टीमें लेबर अड्डों पर नजर रख रही हैं।
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम परिजन सुखपाल का शव हरदोई के टड़ियावां क्षेत्र स्थित उनके गांव बौटहा ले गए। शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जयदेवी ने बताया कि उनके पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। उनका एक और बेटा रोहित पंजाब में रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी ने बताया कि राजेश की गिरफ्तारी के बाद ही घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता और उनकी भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें