फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्म्म।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के हैबत मऊ निवासी छन्नी लाल (78) की शुक्रवार रात स्कूटी की टक्कर लगने से मौत हो गई। इसके अलावा मलिहाबाद इलाके में ट्रैक्टर-ट्राली में डीसीएम जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि छन्नीलाल की तेलीबाग बाजार में जूता-चप्पल मरम्मत की दुकान है। शुक्रवार रात 8:30 बजे वह दुकान बंद कर रहे थे। उसी वक्त तेलीबाग की तरफ से एक स्कूटी ने उनको टक्कर मार दी। परिजनों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार की सुबह मौत हो गई।
इसके अलावा मलिहाबाद के साहिलामऊ और संन्यासीबाग गांव के बीच लखनऊ- हरदोई हाईवे पर बने फ्लाईओवर के ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से डीसीएम घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक नई दिल्ली राजेपूरी कृष्णा नगर अर्जुन कुमार उसमें फंस गए। ग्रामीणों व जेसीबी को मदद गेट तोड़ निकाला गया। अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। ट्रैक्टर ट्राली ईंट लाद कर लखनऊ की ओर जा रहा था। तभी अचानक उसने ट्रैक्टर में ब्रेक लगा दी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम उसी ईंट से लादे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सीएचसी मलिहाबाद भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके पर ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें