फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर ट्रेडिंग का जाल: बुजुर्ग को 5.57 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाकर 45 लाख उड़ाए, केस दर्ज

Wed, 11 Jun 2025 05:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में साइबर ठगो ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग से 45.51 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने पहले फर्जी एप पर निवेश कराया, फिर बुजुर्ग के रुपये निकालने की कोशिश करने पर उन्हे ग्रुप से हटा दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जालसाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जालसाजों ने आलमबाग के अमरूदही बाग निवासी बुजुर्ग अजिर विहारी त्रिवेदी को शेयर ट्रेडिंग से अच्छी कमाई का झांसा देकर उनसे 45.51 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज किया है।

विज्ञापन


अजिर के मुताबिक गत दो फरवरी को उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था, जिस पर क्लिक करते ही वह आस्क नॉलेज एक्सप्लोरेशन एफ-19 व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप एडमिन प्रिया शर्मा और भरत शाह ने उन्हें ट्रेडिंग कर मुनाफे का प्रलोभन दिया और एक एप डाउनलोड कराया, फिर फरवरी से नौ जून तक विभिन्न खातों में 45.51 लाख रुपये निवेश करा दिए। एप पर 5.57 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखने पर जब अजिर ने 80 लाख निकालने चाहे तो आरोपियों ने उन्हें ग्रुप से हटा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: वायरल वीडियो मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, पार्टी से निष्कासित किए गए, एकपक्षीय कार्रवाई का लगाया आरोप
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एक लाख रुपये, टैबलेट सहित देंगे मेडल


इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव के मुताबिक जिस नंबर से वृद्ध को लिंक आया था और जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनका ब्योरा निकाला जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें