गोंडा कोतवाली देहात क्षेत्र के परसपुर रोड पर सालपुर धोताल गांव निवासी बासुदेव सिंह की रात में हत्या कर दी गई। मौके पर एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि बालपुर परसपुर रोड पर बलदेव सिंह (70)अपने आटा चक्की पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे उनके शरीर पर चाकू से हमला किया गया जिसमें उनकी मौत हो गई।