फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे सरकारी सिस्टम: कागज में मरा दिखाकर बंद कर दी वृद्धा पेंशन, हाथ जोड़ फफक पड़े बुजुर्ग, बोले-हम जिंदा हैं

Sun, 22 Feb 2026 08:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में सरकारी सिस्टम की कारगुजारी का एक ऐसा नमूना सामने आया है, जिसने सभी को अचंभित कर दिया है। यहां बुजुर्ग दंपती को कागजों में मृत दर्ज करके उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई। वह दोनों समाधान दिवस में हाथ जोड़कर पहुंचे और कहा कि हम तो जिंदा हैं। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
अधिकारियों के सामने पेश हुए जय नारायण और राम दुलारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां सिसेंडी निवासी बुजुर्ग दंपती जय नारायण और राम दुलारी को कागजों में मृत दर्ज करके वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई। दंपती इसकी शिकायत लेकर तहसील पहुंचे।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग ने अभिलेखों में दोनों को मृत दर्शाकर उनकी पेंशन रोक दी थी। दंपती ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने समाधान दिवस में बीडीओ मोहनलालगंज आशुतोष श्रीवास्तव से गुहार लगाई। बीडीओ ने एडीओ समाज कल्याण को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट तलब की है और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
 

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल महामंत्री हरिपाल वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने सिरौना ड्रेन की सफाई और खर्गीपुरवा से बाबा बरगदिहा दास कुटी तक खड़ंजा निर्माण की मांग उठाई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार सिंह ने मई–जून में ड्रेन सफाई कराने की बात कही।

504 शिकायतें, 73 का मौके पर समाधान

जिले की पांचों तहसीलों में कुल 504 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 73 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी विसाख जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 30 प्रकरण दर्ज हुए। जिनमें 12 का तत्काल समाधान किया गया। 
 

मोहनलालगंज में 224 शिकायतों में से 33, मलिहाबाद में 59 में से चार, बीकेटी में 80 में से 16 तथा सरोजनीनगर में 111 में से आठ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। विभागवार प्राप्त शिकायतों में राजस्व से 241, पुलिस से 64, राजस्व-पुलिस संयुक्त एक, विकास 37, शिक्षा तीन, स्वास्थ्य दो, समाज कल्याण 14, नगर निगम पांच और अन्य विभागों से 137 प्रार्थना पत्र शामिल रहे।

तालाब की जमीन को पाटने का आरोप

सरोजनीनगर में बेहटा गांव के ग्रामीणों ने तालाब की जमीन पाटने और बिल्डरों व भूमाफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया। सरैयां गांव में ऊसर-बंजर भूमि पर अवैध कब्जे तथा जुनाबगंज मजरा सराय सहजादी में गलत तरीके से बिजली कनेक्शन जारी करने की शिकायत भी दर्ज हुई। एडीएम ट्रांस गोमती राजकुमार मित्तल ने जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खंतारी में सरकारी जमीन पर प्लॉटिंग का आरोप

बीकेटी क्षेत्र के खंतारी गांव में जंगल दर्ज सरकारी जमीन पर प्लाटिंग और मुसपिपरी में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई।

वृद्धा पेंशन रुक जाने से रो पड़े बुजुर्ग

मलिहाबाद में कई माह से वृद्धा पेंशन न मिलने पर 65 वर्षीय मुशीर समाधान दिवस में रो पड़े। उन्होंने बताया कि उन्हें दस्तावेज में मृत दिखा दिया गया है कई महीनों से चक्कर काट रहे हैं। वहीं, मिर्जागंज निवासी जाहिद अली ने पुत्रवधू को पारिवारिक योजना का लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें