प्रदेश का औसत आंकड़ा भले ही सामान्य से थोड़ा ऊपर पहुंच गया हो, लेकिन जिलों में बारिश का वितरण बेहद असमान रहा। चित्रकूट में 1201.1 मिलीमीटर बारिश हुई। जो प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके उलट कुछ जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। कुशीनगर में 204.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 67 प्रतिशत कम है। मऊ में भी करीब 53 प्रतिशत बारिश की कमी है।
| 1 जून से 8 सितंबर |
649.5 मिमी बारिश |
| सामान्य बारिश |
647.3 मिमी |
| सामान्य के मुकाबले |
100.3% |
| अगस्त की बारिश |
291.3 मिमी |
| अगस्त में सामान्य |
235.5 मिमी |
| अगस्त में सामान्य से अधिक |
24% |