फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुरः गन्ना क्रेशर की स्लैब ढहने से आठ मजदूर दबे, जख्मी

Wed, 12 Feb 2020 02:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर में गिरी स्लैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र के कड़बड़ा गांव के पास मतुआ मार्ग पर निर्माणाधीन गन्ना क्रेशर (मिनी चीनी मिल) में स्लैब ढहने से बुधवार को वहां काम कर रहे आठ मजदूर दब कर जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी लहरपुर भेजा गया जहां से दो मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। लखीमपुर खीरी के ईसानगर इलाके के बेलवा गांव निवासी व धौरहरा के ब्लॉक प्रमुख पप्पू चौधरी सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र में कड़बड़ा गांव के पास मतुआ व सकरन मार्ग के किनारे गन्ने का क्रेशर (मिनी चीनी मिल) का निर्माण करा रहे थे।

यहां ब्वॉयलर लगवाने के लिए निर्माण चल रहा था। दो दिन पूर्व ही भवन की छत पड़ी थी। बुधवार सुबह उसके नीचे लगभग दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। उसी समय शटरिंग टूटने से पूरी स्लैब मजदूरों के ऊपर गिर गई। जिससे जिससे आठ मजदूर दब कर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नहीं मिली कोई तहरीर

घायल को अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
घायलों में कड़बड़ा निवासी संतोष (40) पुत्र जगन्नाथ, कपिल (19) पुत्र मदन व महेंद्र कुमार (22) पुत्र रामबली, धनपुरिया निवासी नन्हा (25) पुत्र छेद्दू, बृजेश (30) पुत्र रामलखन, कोरियनपुरवा निवासी अनिल (28) पुत्र जोखे, सिरकिड़ा निवासी विनोद (22) पुत्र शंकर, इटौवा निवासी रूप नारायन (45) पुत्र राम औतार शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाल कर सीएचसी लहरपुर पहुंचाया गया। लहरपुर से नन्हा व बृजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। एसओ राजकुमार का कहना है कि क्रेशर मालिक घायलों का इलाज करा रहे हैं। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें