यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी व दिल्ली के लिए आठ वॉल्वो बसें शुरू की हैं। शुक्रवार को आलमबाग अड्डे से इनकी शुरुआत हुई। इसमें चार प्रयागराज, दो दिल्ली व दो वाराणसी रूट पर चलेंगी।
लखनऊ से वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज के लिए यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ये बसें रोजाना आलमबाग टर्मिनल से चलेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि चार जोड़ी वॉल्वो बसों का रूट, किराया व टाइमटेबल तय कर लिया गया है।
परिवहन निगम की वेबसाइट upsrtc.com पर सीटें बुक कराई जा सकती हैं। बस अड्डे पर बने टिकट काउंटर से भी एडवांस व तत्काल में सीट बुक करा सकते हैं।