फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अक्तूबर तक ये आठ ट्रेनें रहेंगी निरस्त, जनता एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का बदल जाएगा रास्ता

Sat, 06 Oct 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते सात से 10 अक्तूबर तक रूट की आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं जनता एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का रास्ता बदला जाएगा।

विज्ञापन

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग काम सात अक्तूबर से शुरू हो रहा है।

इससे वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी (14203/04), लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर (54254/53), वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर (54255), लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर (54256), प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर (54373/74) सात से 10 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी।

वहीं पुरी-नई दिल्ली के बीच चलने वाली नीलांचल एक्सप्रेस (12875) को वाराणसी, जफराबाद, सुलतानपुर, उतरेटिया के रास्ते चलाया जाएगा। हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल (13005) को वाराणसी, जाफराबाद, सुल्तानपुर के रास्ते और वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस (14265) को वाराणसी, जंघई, फाफामऊ, ऊंचाहार, रायबरेली के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त राजेंद्रनगर से जम्मू के लिए चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस (12355) और अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल (13006) को बीच रास्ते में आधे घंटे तक रोक कर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें