फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की प्राथमिकताओं में आठ और योजनाएं शामिल, निर्देश जारी

Wed, 04 Nov 2020 01:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में आठ और कार्यक्रमों व योजनाओं को शामिल करने का फैसला हुआ है। शासन से लेकर जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर पर मुख्यमंत्री से लेकर जिला स्तर पर जिला अधिकारी तक कानून- व्यवस्था व विकास कार्यों की समय-समय पर मूल्यांकन व समीक्षा करते हैं।

शासन इसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रमों को चिन्हित कर कार्रवाई का पूर्व में ही निर्देश जारी कर चुका है। प्रदेश सरकार ने कोरोना से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए घोषित आत्म निर्भर भारत अभियान सहित आठ कार्यक्रमों व योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम के रूप में शामिल करने का फैसला किया है। अधिकारियों को पूर्व से घोषित सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के साथ इन कार्यक्रमों को भी शामिल कर कार्रवाई कराने और उसकी प्रगति सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

ये कार्यक्रम भी प्राथमिकता में शामिल

- कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर
- सामुदायिक शौचालय का निर्माण 
- ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों की प्रगति
- हैंडपंपों का रीबोर और मरम्मत 
- पंचायत भवन की शत-प्रतिशत संतृप्तता
-  एक्शन सॉफ्ट व प्रिया सॉफ्टवेयर पर राज्य व केंद्र सरकार द्वारा दी गई धनराशि/अनुदान का व्यय
-  आत्मनिर्भर भारत 
-  प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें