सरकार ने बुधवार को आठ आईएएस व 12 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। स्थानांतरित किए गए आईएएस अफसरों में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में विशेष सचिव मासूम अली सरवर को पंचायती राज निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
आकाश दीप को निदेशक पंचायती राज के प्रभार से मुक्त करते हुए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मिशन निदेशक के पद पर यथावत बनाए रखा गया है। निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार राजेंद्र कुमार सिंह को वर्तमान पदभार के साथ-साथ विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला को वर्तमान पदभार के साथ-साथ नोएडा के विशेष कार्याधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एनसीआर गाजियाबाद के अपर आयुक्त राजेश प्रकाश को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
लघु सिंचाई विभाग में विशेष सचिव ए. दिनेश कुमार को इसी पद पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में तैनाती दी गई है। सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में सीईओ बनाया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अमित सिंह बंसल को गीडा के सीईओ के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
स्थानांतरित किए गए वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों में लखनऊ में एसडीएम के पद पर तैनात अमित कुमार प्रथम का मऊ में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर पूर्व में किए गए तबादले में संशोधन करते हुए नगर निगम लखनऊ में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।
अधिकारी का नाम-- वर्तमान तैनाती- नवीन तैनाती
अशोक कुमार सिंह--अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल गोरखपुर अतिरिक्त कार्यभार अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी,गीडा--अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा, गोरखपुर।