लखनऊ। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच खाड़ी देशों से हवाई सफर सामान्य नहीं हो पा रहा है। सोमवार को आठ उड़ानें निरस्त रहीं। इनमें रियाद, आबूधाबी, शारजाह और दुबई की फ्लाइटें शामिल थीं। उधर, ओमान के मस्कट की फ्लाइट सामान्य रूप से संचालित हुई। रियाद के बीच भी दो फ्लाइटों ने उड़ान भरी।
युद्ध के शुरुआती दिनों में 17 उड़ानें निरस्त की गई थीं। इसके बाद कुछ फ्लाइटों का संचालन शुरू किया गया। दुबई से लखनऊ के बीच कुछ विशेष उड़ानें भी चलाई गईं, लेकिन ईरान के हमले बढ़ने के बाद फिर से इनका संचालन रोक दिया गया। यात्रियों की शिकायत है कि जो फ्लाइट निरस्त होने वाली है उसके टिकट बुक हो रहे हैं। ऐसे में उनका पैसा फंस जा रहा है।
निरस्त की गई उड़ानें
6ई1416 आबूधाबी से लखनऊ
6ई 1424
शारजाह से लखनऊ
आईएक्स 194 दुबई से लखनऊ
आईएक्स190 रियाद से लखनऊ
आईएक्स 193 लखनऊ से दुबई
आईएक्स 189 लखनऊ से रियाद
6ई 1415
लखनऊ से आबूधाबी
6ई 1423 लखनऊ से शारजाह