लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आपका विधायक, आपके द्वार अभियान रविवार को 175वें सप्ताह में पहुंच गया। इस बार जनसुनवाई शिविर बरियार खेड़ा, ग्राम पंचायत नारायणपुर, मंडल खुशहालगंज में लगा। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।
जनसुनवाई में कुल आठ आवेदन आए। इसमें स्कूल की बाउंड्रीवाल, साइकिल, सड़क-नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट और ग्रामीण आवास की मांगें शामिल थीं। प्रशासन की तत्परता से दो आवेदनों का मौके पर निस्तारण किया गया। 82 वर्षीय श्याम पति और 78 वर्षीय मालती सिंह का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवाया गया, ताकि उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। वरिष्ठ नागरिकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।
युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए गांव में 189वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। इस मौके पर क्लब को एक क्रिकेट किट और एक वॉलीबॉल किट भी दी गई। मेधावी छात्रों को साइकिल से सम्मानित किया।