पुलिस ने सभी आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। ये नंबर बंद आ रहे हैं। पुलिस सभी आरोपियों का सोशल मीडिया प्लेटफार्म खंगाल रही है। कुछ लोगों के मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगा दिया है, ताकि उनके जरिए अन्य सदस्यों तक पहुंच सके।
कानपुर आईआईटी में होगी जांच
प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक लखनऊ के बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पालियोसाइंसेज के वैज्ञानिकों ने प्रथमदृष्टया इस धातु के कैलिफोर्नियम होने की पुष्टि की है, लेकिन प्रामाणिकता के लिए आईआईटी कानपुर में नमूना भेजने को कहा है। पुलिस के अनुसार एक-दो दिन में नमूना भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
लैंड माइंस का पता लगाने व कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होता है कैलिफोर्नियम
कैलिफोर्नियम एक रेडियोऐक्टिव पदार्थ है। इसकी खोज 1950 में कैलिफोर्निया में किया गया था। इसका प्रयोग विस्फोटक और लैंड माइंस का पता लगाने के लिए किया जाता है। कैंसर के इलाज में भी उपयोग किया जाता है।