फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये स्टंटबाज अपना ही नहीं दूसरों का जीवन भी डालते हैं खतरे में, रिवरफ्रंट पर स्टंट करते आठ गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2019 01:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के रिवरफ्रंट पर स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। रिवरफ्रंट पर रविवार सुबह हवा से बातें करती बाइकों संग स्टंट कर रहे आठ युवकों को गौतमपल्ली पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा। आठों की बाइकें सीज करने के साथ ही इनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये सभी युवक पुराने शहर और हजरतगंज इलाके के हैं। अपनी जिंदगी के साथ ही दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने वाले स्टंटबाजों के पकड़े जाते ही उनके अभिभावक छुड़ाने के लिए सिफारिशों में जुट गए। प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह ने बताया कि युवकों की टोली सुबह रिवरफ्रंट पर स्टंटबाजी कर रही थी।

राहगीरों को स्टंटबाजों की टोली से किसी तरह बचकर निकलते देख पुलिस की मोबाइल टीम ने थाने पर सूचना दी। इस पर 1090 चौराहा से लेकर गोल्फ क्लब चौराहा तक नाकाबंदी करके आठ स्टंटबाजों को पावर बाइकों के साथ दबोचा गया।

विज्ञापन

पुलिस अफसर से कराई कॉल

स्टंटबाजों से बरामद की गई बाइकें - फोटो : अमर उजाला
इनकी पहचान सआदतगंज के चौपटिया निवासी तुषार धवन, वजीरगंज की हाजी बिल्डिंग निवासी मो. सुहेल, चौक की कंघी वाली गली निवासी फैजान अली, दरगाह शाहमीना निवासी नवेद, ठाकुरगंज की नैपियर रोड कॉलोनी निवासी मो. मनाल, सीतापुर रोड हसनगंज निवासी मोईद अहमद, त्रिवेणीनगर निवासी सुहेल और आशियाना की एलडीए कॉलोनी निवासी अभिषेक भारती के रूप में हुई।

प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह ने बताया कि धरपकड़ होते ही स्टंट करने वालों युवकों को छुड़ाने के लिए उनके अभिभावक सिफारिशें कराने में जुट गए। थाने में फोन घनघनाने लगे। सिफारिशी फोन करने वालों में व्यापारी, मीडियाकर्मी व पुलिस के एक अधिकारी भी शामिल रहे। बाद में इन सभी को सख्त हिदायत देकर परिवारीजनों की जमानत पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

चलेगा स्टंटबाजों की धरपकड़ के लिए अभियान

बरामद की गईं बाइकें - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सभी थानेदारों को स्टंटबाजों की धरपकड़ के आदेश दिए हैं। खासतौर पर गौतमपल्ली, गोमतीनगर, विभूति खंड, चौक, आशियाना, आलमबाग व ठाकुरगंज पुलिस को स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रिवर फ्रंट, 1090 से समतामूलक चौराहा व आसपास स्टंटबाजी की शिकायत मिली है। पहले भी स्टंटबाजों के कारण कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। इसके अलावा चौक व ठाकुरगंज क्षेत्र में बंधा रोड, आशियाना व आलमबाग क्षेत्र में पुरानी जेल रोड, ईको गार्डन, कांशीराम स्मारक के आसपास स्टंटबाजी पर अंकुश लगाने को कहा गया है।

स्टंट करने वालों की बाइक सीज करने के साथ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।aaaaaa
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें