फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद के नहीं हुए दीदार, शनिवार को मनाई जाएगी ईद, सुबह 10 बजे पढ़ी जाएगी नमाज

Fri, 15 Jun 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चांद देखने की कोशिश करते रोजेदार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ईद-उल-फित्र का चांद गुरुवार को दिखाई नही दिया। ईद अब शनिवार को मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी और शिया मून कमेटी ने चांद न होने का एलान किया है। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने देर शाम शव्वाल का चांद न होने का ऐलान किया। मौलाना ने कहा कि ईद-उल-फित्र अब शनिवार को मनाई जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। वहीं शिया मून कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी ईद का चांद दिखाई न देने ऐलान किया।

नमाज-ए-तरावीह का आखिरी दौर आज होगा मुकम्मल
ईद का चांद दिखने के साथ ही नमाज-ए-तरावीह का आखिरी दौर अब शुक्रवार को मुकम्मल होगा। रमजान का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह की विशेष नमाज कल सम्पन्न होगी। रमजान-उल-मुबारक के पूरे एक माह के रोजे रखने के बाद ईद के चांद का दीदार होने का इंतजार कर रहे रोजेदारों को चांद न होने पर मायूसी जरूर हुई लेकिन एक और रोजा मिलने की खुशी भी थी।
विज्ञापन


उनको ईद की तैयारियों के लिए एक दिन जो और मिल गया था। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि  ईद-उल-फित्र अल्लाह की तरफ से अपने बन्दों को रमजान-उल-मुबारक की इबादत का ईनाम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें