फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के गिलास में चाय पिलाने पर सीएमओ पर लगा ऐसा जुर्माना कि हैरान रह गए अफसर

Fri, 15 Jun 2018 08:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्लास्टिक के गिलास में चाय देना सीएमओ को भारी पड़ गया। नाराज सीडीओ ने सीएमओ पर 200 कुल्हड़ का जुर्माना लगाने के साथ ही 15 जून को नाजिर के पास पैसा जमा कराने के आदेश दिए। बैठक के दौरान सीडीओ के सख्त तेवर देख अफसर भी हैरत में पड़ गए।

विज्ञापन


दरअसल, इंद्रधनुष अभियान में टीकाकरण की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम बचत भवन में बैठक चल रही थी। इस दौरान बैठक में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को प्लास्टिक के गिलास में चाय बांटी जा रही थी। तभी सीडीओ राकेश कुमार की इस पर नजर पड़ गई।

उन्होंने सीएमओ को बुलाया और तत्काल प्लास्टिक के गिलास हटाने की हिदायत दी। साथ ही सीएमओ डॉ. डीके सिंह पर 200 कुल्हड़ों का जुर्माना लगा दिया। साथ ही कुल्हड़ खरीदने के लिए पैसा 15 जून को नाजिर के पास जमा कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी दफ्तरों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी संजीदा हों। बैठक में प्लास्टिक की बनी चीजें व पॉलीथिन का प्रयोग वर्जित है। उन्होंने बताया कि जो भी सरकारी दफ्तर में प्लास्टिक का प्रयोग करेगा, उस पर कुल्हड़ों का जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें