फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की सभी 80 सीटें जीतने के लिए बीजेपी का नया प्लान, एससी-एसटी पर होगा फोकस

Sun, 20 Aug 2023 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में मिशन 80 का लक्ष्य पाने की कवायद में जुटी है। सितंबर-अक्तूबर में सदस्यता अभियान चलेगा। एससी और एसटी मोर्चा के दिसंबर तक के कार्यक्रम तय किए गए हैं। भाजपा प्रदेश में दलित और आदिवासी वर्ग के बीच अपना जनाधार बढ़ाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में मिशन 80 का लक्ष्य पूरा करने के लिए भाजपा प्रदेश में दलित और आदिवासी वर्ग के बीच अपना जनाधार बढ़ाएगी। खासतौर पर दलित और आदिवासी वर्ग के युवाओं को साधने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


बीते चार चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि एससी वर्ग के बड़े वोट बैंक पर अब भी बसपा का कब्जा है। इसे देखते हुए भाजपा ने एससी-एसटी वर्ग के वोट बैंक पर कब्जा जमाने के लिए कार्ययोजना बनाई है। एससी मोर्चा की ओर से सितंबर में दलित युवा संवाद कार्यक्रम होगा। 

मोर्चा के पदाधिकारी और दलित वर्ग के जनप्रतिनिधि छात्रावासों और विश्वविद्यालयों में जाकर दलित युवाओं को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। सितंबर-अक्तूबर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिये जाटव, कोरी, पासी, धनगर, धोबी, खटीक, चमार और सोनकर सहित अन्य जाति के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन


17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक दलित बस्तियों में संपर्क कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इनके जरिये दलितों को मोदी सरकार की पीएम आवास समेत विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी दी जाएगी।

अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
अक्तूबर में विधानसभा स्तर पर अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह होगा। भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों से दलित प्रतिभाओं की मुलाकात भी कराई जाएगी। दलित वर्ग के जनप्रतिनिधि चुनावी राज्यों में दौरा भी करेंगे। सितंबर में अल्पकालीन विस्तारकों की तैनाती की जाएगी। 

 
विज्ञापन

दलित वर्ग के प्रभावशाली लोगों से संपर्क के साथ एससी वर्ग की सीटों पर प्रवास किया जाएगा। वहीं, एसटी मोर्चा की ओर से भी 9-10 सितंबर को छात्रावास संपर्क, 17-24 जनजाति बूथ सम्मेलन होंगे। 5 अक्तूबर को महारानी दुर्गावती जयंती मनाई जाएगी। 8 अक्तूबर को जनजातियों के जातीय सम्मेलन होंगे। 15 अक्तूबर को एसटी वर्ग के जनप्रतिनिधि सम्मेलन और 22 अक्तूबर को प्रबुद्धजन सम्मेलन होंगे। दिसंबर में जनजाति सभा के साथ लाभार्थी सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें