फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार का दिख रहा अजब असर, अब चोर चुरा रहे प्याज और टमाटर

Wed, 16 Oct 2019 04:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Vegetables
विज्ञापन
सब्जियों के दाम क्या बढ़े चोरों ने अपना पैतरा बदल दिया। अब वे महंगी सब्जियां चुरा रहे हैं। मंगलवार रात लखनऊ में चोरों ने ऐसी ही एक घटना को अंजाम दिया। उन्होंने रुपये-पैसे व जेवर की जगह प्याज व टमाटर जैसी महंगी सब्जियों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


लखनऊ में मंगलवार को इंदिरानगर के मानस इंक्लेव में सब्जी दुकानदार पप्पू चौरसिया के यहां चोरी की वारदात हुई। इस दौरान उनके वहां से रुपया-पैसा या जेवर नहीं बल्कि चोरों ने देर रात प्याज, लहसुन और टमाटर पर हाथ साफ कर दिया।

पप्पू चौरसिया पिछले पांच साल से मानस इंक्लेव में सब्जी की दुकान लगा रहे हैं। रविवार रात उसने दुकान पर सब्जी ढकी और सोने चला गया। दूसरे दिन जब दुकान खोली तो महंगी सब्जियां गायब थीं। उन्होंने देखा कि ढेर सारी हरी सब्जियों के बीच से प्याज, लहसुन व टमाटर नहीं हैं। वहीं अन्य सब्जियां बिखरी पड़ी थीं। पता चला कि दुकान में पिछली रात चोरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। इंदिरानगर थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पप्पू का कहना है कि चोरों ने करीब 10 से 12 हजार रुपये की सब्जी चोरी की है। वे टमाटर और प्याज की सभी बोरियां अपने साथ ले गए हैं। सीओ गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, पप्पू ने तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती है। बावजूद इसके सोमवार रात में पुलिस को चोरों की भनक नहीं लगी। माना जा रहा है कि चोरी में दो से अधिक लोग शामिल थे। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाल रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें