बीते शुक्रवार को खुर्शीद अपने दो साथियों के संग अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी को साथ लाने के बजाय वहां तीन तलाक बोलकर वापस लौट गया। तलाक सुनकर शबनम बदहवाश हो गई। शबनम की मां ने सहरुननिशा ने बेटी को ढांढस बंधाया और इस मामले की शिकायत पुलिस से करने का फैसला किया।
मंगलवार को मां बेटी वजीरगंज थाने पहुंची और थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज को पूरी दास्तां सुनाई। एसओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रात में ही शबनम के पति खुर्शीद को धर दबोचा और थाने ले आए।
थाने पहुंचने पर पुलिस ने खुर्शीद को उसके दोनों बच्चों के भविष्य का वास्ता देकर समझाने का प्रयास किया मगर वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। मगर जब उसे तलाक के खिलाफ पारित होने जा रहे नये कानून की जानकारी दी गई तो उसके होश ठिकाने आ गए और वह शबनम को घर वापस ले जाने के लिए तैयार हो गया।