फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर आराम से आ सकेंगे अपने घर, रेलवे ने इन शहरों के लिए शुरू की ये नई ट्रेन

Thu, 04 Jan 2018 03:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
होली पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे अगले माह से पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू करेगा। इन ट्रेनों से दिल्ली और वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। यात्री इन ट्रेनों में सीट आरक्षित करा सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एमएल मीना के मुताबिक, आनंदविहार-लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन (04414/4413) मुरादाबाद हो कर जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ से रात 9:15 बजे चलेगी और सुबह 6:15 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।

वहीं आनंदविहार से ट्रेन शाम 7:15 बजे चलेगी जो सुबह 4:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसी प्रकार आनंदविहार-लखनऊ (04421/ 04422) के बीच दूसरी स्पेशल ट्रेन आनंदविहार से रात 10:50 बजे और लखनऊ से 10:45 बजे चलेगी।
विज्ञापन


वहीं निजामुद्दीन-लखनऊ (04219/4220) के बीच ट्रेन निजामुद्दीन से रात 10:40 बजे और लखनऊ से रात 10:45 बजे चलेगी। इसके अलावा भटिंडा-वाराणसी (04997/04998) के बीच भी ट्रेन चलेगी।

यह ट्रेन वाराणसी से रात 9:15 बजे चलेगी और सुल्तानपुर होकर लखनऊ तड़के 3:30 बजे आएगी। वहीं भटिंडा से रात 9:15 बजे चलने वाली ट्रेन दोपहर 1:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 
विज्ञापन

जानिए, कब से कब तक चलेंगी ट्रेनें

04998    भटिंडा से वाराणसी  18 फरवरी से 25 मार्च तक
04997    वाराणसी से भटिंडा   19 फरवरी से 36 मार्च तक
04414    आनंदविहार-लखनऊ 15 फरवरी से 29 मार्च तक
04413    लखनऊ-आनंदविहार  16 फरवरी से 30 मार्च तक
04422    लखनऊ-आनंदविहार  21 फरवरी से 28 मार्च तक
04421    आनंदविहार-लखनऊ   20 फरवरी से 27 मार्च तक
04220    निजामुद्दीन -लखनऊ  19 फरवरी से 26 मार्च तक
04219    लखनऊ- निजामुद्दीन   22 फरवरी से 29 मार्च तक
04207    वाराणसी-आनंदविहार  18 फरवरी से 4 मार्च तक
04208    आनंदविहार-वाराणसी  19 फरवरी से 5 मार्च तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें