फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का असर: आगरा की फ्लाइट हुई कैंसिल, कई घंटों लेट, दिन में धूप खुलने से टाइमिंग में हुआ सुधार

Mon, 08 Jan 2024 08:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

 जेद्दा से सुबह 10:30 बजे लखनऊ आने वाली सऊदी एयरलाइंस की उड़ान 11:25 पर पहुंच सकी। इसी क्रम में गोरखपुर से दोपहर 12:45 बजे लखनऊ आने वाली उड़न 1:54 पर लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन
कोहरे का असर विमानों पर पड़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम के चलते सोमवार को भी विमानों का संचालन बाधित रहा। रविवार रात से सोमवार सुबह तक कोहरे के कारण अमौसी एयरपोर्ट आने व जाने वाली दो उड़ाने कैंसिल रहीं। जबकि कई दो-दो घंटे तक की देरी की शिकार हुईं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले कई दिनों से मौसम काफी खराब चल रहा है। बीते रविवार को दिन में धूप खिलने पर मौसम में कुछ सुधार हुआ, पर रात में घने कोहरे की चादर छा गई, जो सोमवार सुबह तक बनी रही। अमौसी से दोपहर 2:20 बजे आगरा जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान व शाम 5 बजे आगरा से लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। मुंबई से रात 1:35 बजे लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान करीब एक घंटा 40 मिनट देरी से अमौसी पहुंची।

 जेद्दा से सुबह 10:30 बजे लखनऊ आने वाली सऊदी एयरलाइंस की उड़ान 11:25 पर पहुंच सकी। इसी क्रम में गोरखपुर से दोपहर 12:45 बजे लखनऊ आने वाली उड़न 1:54 पर लखनऊ पहुंची। मुंबई से दोपहर सवा एक बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान दो बजे लखनऊ पहुंची। अमौसी से रात दो बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सुबह 4:12 बजे टेकऑफ कर सकी। लखनऊ से पटना जाने वाली इंडिगो की उड़ान सुबह सवा दस बजे की जगह दोपहर 12:27 बजे रवाना हुई। 
विज्ञापन


ऐसे ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सुबह 11 बजे की जगह 11:50 पर रवाना हुई। लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान दोपहर 1:10 के बजाय 2:35 पर रवाना हुई। लखनऊ से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान 2 बजे के बजाय 2:52 पर रवाना हुई। वहीं लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान शाम 4:40 के बजाय 5:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें