माध्यमिक शिक्षा विभाग भी अब सोशल मीडिया के जरिये अपनी योजनाओं और क्रियाकलापों की जानकारी देगा। इसके लिए विभाग के ट्विटर और फेसबुक अकाउंट खोले गए हैं। आने वाले समय में मंडल और जिला स्तर के दफ्तरों व माध्यमिक स्कूलों के भी फेसबुक और ट्विटर अकाउंट खुलेंगे।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली के निर्देश पर विभाग को सोशल मीडिया से जोड़ने की कसरत शुरू हुई है। मंत्री ने बताया कि माध्यमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षण संबंधी क्रियाकलापों की जानकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग का फेसबुक और ट्विटर अकाउंट खोला गया है।
फेसबुक अकाउंट का यूजर नेम rmsaup.mis@gmail.com तथा ट्विटर अकाउंट का यूजर नेम desecedu@gmail.com है।
जिला विद्यालय निरीक्षक और संयुक्त शिक्षा निदेशक के स्तर से समय-समय पर जारी किए जा रहे विशेष कार्यों की जानकारी देने के लिए मंडल और जिला स्तर पर भी फेसबुक और ट्विंटर अकाउंट खोले जाएंगे।