शिया धर्म गुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने कहा कि मस्जिदों और इमामबाड़ों में ग्रेनाइट चमकाने से कौम की तरक्की नहीं होने वाली। इससे बेहतर है कि स्कूल और कॉलेजों को बढ़ावा दिया जाए।
उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली में जामा मस्जिद और इंग्लैंड में ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी का निर्माण साथ शुरू हुआ।
दोनों यूनिवर्सिटी से जाने कितने ही साइंटिस्ट और डॉक्टर निकले, मगर जामा मस्जिद से क्या हासिल हुआ?