फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: लगातार तीसरे दिन ईडी की टीम ने जेल में आजम खां से पूछताछ की

Wed, 22 Sep 2021 04:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

सीतापुर जेल में बंद सपा नेता व सांसद आजम खां से ईडी की टीम ने लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। इसके पहले सोमवार व मंगलवार को भी उनसे पूछताछ हुई।
विज्ञापन
आजम खां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद सपा नेता व सांसद आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पिछले दो दिनों तक पूछताछ करने के बाद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने फिर से जेल में दस्तक दी और बंद कमरे में आजम खां से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


आजम खान से कई घंटों तक जेल के अंदर पूछताछ की गई। रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खां  27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में कई मामलों में बंद हैं। मेदांता अस्पताल से 10 सितंबर को वह डिस्चार्ज होकर जेल में आए थे।

सोमवार को हाईकोर्ट का आदेश लेकर जेल में पहुंची ईडी की टीम ने करीब तीन घंटे तक आजम खां से बंद कमरे में पूछताछ की थी। मंगलवार को फिर ईडी की टीम ने चार घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद टीम के अधिकारी शाम चार बजे जेल से चले गए थे।
विज्ञापन


मनी लांड्रिंग के मामले में आजम खां से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को ईडी टीम फिर से सीतापुर जेल पहुंची। सुबह 11 बजे ईडी ने जेल में दस्तक दी और आजम को बुलाकर बंद कमरे में उनसे पूछताछ की। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी ईडी की टीम में शामिल चंदन पुगलिया व पंकज त्रिपाठी ने आजम खान से पूछताछ की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें