दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने लखनऊ, गुरुग्राम और हैदराबाद में करीब 30 स्थानों पर छापेमारी की है। लखनऊ के विभूतिखंड में मनीष सिसोदिया के करीबी मनोज राय के यहां ईडी की टीम ने छापेमारी की है।
इस संबंध में मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की भी सीबीआई जांच कर चुकी है। सिसोदिया का दावा था कि सीबीआई की टीम को लॉकर में कुछ भी नहीं मिला है और उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया।
सिसोदिया पर शराब नीति में बदलाव कर दिल्ली सरकार को राजस्व पहुंचाने का आरोप है जिसकी जांच चल रही है।