फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गायत्री प्रजापति के बेटे को ईडी ने पूछताछ के बाद छोड़ा, संपत्तियों की जांच शुरू

Sat, 16 Mar 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ईडी को छापे में तमाम बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले जिन्हें जल्द ही जब्त कर लिया जाएगा। खनन घोटाले के आरोपी आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनन घोटाले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के बेटे अनुराग प्रजापति से गहन पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारियों ने उसे बृहस्पतिवार देर रात छोड़ दिया। अनुराग का अधिकारियों ने विस्तृत बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर आगे की जांच होगी। वहीं दूसरी ओर गायत्री और उनके करीबियों के ठिकानों पर मारे गए छापों के दौरान मिले बेनामी संपत्तियों के दस्तावेजों और कंपनियों की जानकारी की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो छापों के दौरान कंपनियों और बेनामी संपत्तियों में अरबों रुपये की काली कमाई को निवेश करने की जानकारी मिली है। अधिकारियों को संदेह है कि खनन घोटाले की काली कमाई को सफेद करने के लिए शेल कंपनियों को बनाया गया। इसके जरिए रकम को डायवर्ट कर लखनऊ, मुंबई, दिल्ली समेत कई शहरों में गायत्री और उनके परिजनों के नाम पर संपत्तियों को खरीदा गया।

वहीं दूसरी ओर ईडी के अधिकारी खनन घोटाले के आरोपी आईएएस अफसरों, खनन अधिकारियों, पट्टाधारकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इन पर शिकंजा कसकर घोटाले के मास्टरमाइंड का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें