फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मुसाफिरखाना में भी रुकेगी मरुधर एक्सप्रेस

Sat, 16 Mar 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना(अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी ट्रैक पर संचालित मरुधर एक्सप्रेस अब मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर भी ठहरेगी। इससे जोधपुर से वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वाराणसी सिटी से जोधपुर तक चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन इरानी से की थी। इस पर उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखा था। अब इस ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर ठहराव की अनुमति मिली है।
स्टेशन अधीक्षक अमित शुक्ल ने बताया कि ट्रेन ठहराव की सूचना मिली है। ट्रेन संख्या 14863 अप ट्रेन सप्ताह में रविवार, मंगलवार व शुक्रवार की रात 08:58 बजे पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी। इसी तरह डाउन ट्रेन 14864 मरुधर एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार व शनिवार अलसुबह 3:06 मिनट पर पहुंचने के दो मिनट बाद रवाना होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को दिया धन्यवाद
नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रहरि ने व्यापारियों के साथ मिलकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन इरानी से की थी। अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ट्रेन के ठहराव से व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। इससे सुबह वाराणसी जाकर रात तक वापस आया जा सकेगा। व्यापारी दीपचंद्र कौशल, शनि सिंह, अरविंद, प्रदीप तिवारी आदि ने कहा कि कोरोना काल से यह ट्रेन बंद हो गई थी। ट्रेन के मुसाफिरखाना में रुकने से यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें