फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट पर झंडा फहराएंगी यूपी की अपर्णा

Sun, 09 Mar 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व महिला दिवस पर नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की सेनानायक अपर्णा कुमार को इको एवरेस्ट अभियान 2014 के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


विश्व की सबसे ऊंची चोटी फतह करने के बाद अपर्णा वहां यूपी पुलिस का झंडा फहराएंगी।

ऐसा पहली बार है जब देश की किसी महिला आईपीएस व यूपी पुलिस की महिला पुलिसकर्मी को एवरेस्ट फतह करने के अभियान में शामिल किया गया है।
अभियान में अपर्णा के चयन से उत्साहित यूपी सरकार ने उन्हें प्रायोजित करने का निर्णय लिया है। अभियान तीन अप्रैल से सात जून 2014 तक चलेगा।

डीजीपी आनंद लाल बनर्जी ने अपर्णा को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अपर्णा के अभियान से महिला जगत विशेषकर समग्र महिला पुलिस अधिकारियों को चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए प्रेरणा मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें