फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी करें, वोटर बनने का आज है आखिरी मौका

Sun, 09 Mar 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो रविवार नौ मार्च को अपने बूथ पर जाकर जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने पूरे प्रदेश में मतदाता चौपाल लगाने का निर्णय लिया है। यहां पर बीएलओ फॉर्म लेकर मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची भी प्रत्येक बूथ पर रहेगी।

यदि किसी को अपना पता बदलवाना है तो यह काम भी रविवार को बूथ से ही हो जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि मतदाता चौपाल में बनने वाले वोटर कार्ड 23 मार्च को दे दिए जाएंगे।

बूथों पर फोटो खींचने की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ मतदाता सूची चिपकाएंगे। इसमें मतदाता अपने नाम की जांच भी कर लें।

यदि सूची में नाम न हो तो फॉर्म-6 भर कर बीएलओ को दे दें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कम उम्र के लोगों को मतदाता न बनाया जाए।

मतदाता चौपाल सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। फॉर्म-6 में मतदाता अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल नंबर जरूर लिखें।

इससे मतदाताओं का नाम जुड़ने पर उन्हें मैसेज भी आ जाएगा। साथ ही बीएलओ को जांच में आसानी होगी। जितने भी नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा उन्हें रंगीन मतदाता पहचान पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ पर अपने साथ यह कागजात लेकर जाएं
जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल का सर्टिफिकेट। यदि पढ़े-लिखे नहीं हैं तो एक शपथ पत्र देना होगा। निवास प्रमाण पत्र (इसमें बिजली का बिल, टेलीफोन-मोबाइल बिल, बैंक पासबुक, गैस कनेक्शन आदि) और एक रंगीन फोटोग्राफ

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर जाना होगा।

इसमें जाकर ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर जाना होगा। इसमें फोटो, निवास प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र को भी अपलोड करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें