विश्व महिला दिवस पर नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की सेनानायक अपर्णा
कुमार को इको एवरेस्ट अभियान 2014 के लिए चुना गया है।
विश्व की सबसे ऊंची
चोटी फतह करने के बाद अपर्णा वहां यूपी पुलिस का झंडा फहराएंगी।
ऐसा पहली
बार है जब देश की किसी महिला आईपीएस व यूपी पुलिस की महिला पुलिसकर्मी को
एवरेस्ट फतह करने के अभियान में शामिल किया गया है।
अभियान
में अपर्णा के चयन से उत्साहित यूपी सरकार ने उन्हें प्रायोजित करने का
निर्णय लिया है। अभियान तीन अप्रैल से सात जून 2014 तक चलेगा।
डीजीपी आनंद
लाल बनर्जी ने अपर्णा को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अपर्णा के
अभियान से महिला जगत विशेषकर समग्र महिला पुलिस अधिकारियों को चुनौतीपूर्ण
कार्य के लिए प्रेरणा मिलेगी।