फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग ने किया PWD के प्रमुख सचिव को तलब

Fri, 21 Mar 2014 02:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की चुनाव तैयारियों को परखने आया चुनाव आयोग शुक्रवार को अधिकारियों की क्लास लेते हुए प्रदेश में खराब सड़कों पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि है इस तरह पोलिंग बूथों पर पेटियां भेजने में दिक्कत हो सकती है। आयोग ने अपनी नाराजगी जताते हुए पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव को तलब किया है।

आयोग ने विधान भवन के तिलक हाल में प्रशासन और पुलिस के जिला व मंडलस्तीय अधिकारियों के साथ समीक्षा किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत अपने सहयोगी चुनाव आयुक्तों डॉ. नसीम जैदी व एचएस ब्रह्मा के साथ गुरुवार को राजधानी आ गए। इनके साथ उप निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को राजनीतिक दलों से कुछ अधिकारियों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का जो फीडबैक मिला है उसकी कई स्तरों से पुष्टि करने के बाद आयोग कार्रवाई भी कर सकता है।
विज्ञापन


आयोग ने सभी अधिकारियों से अपने यहां की चुनावी तैयारियों की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इस समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, आईजी, डीआईजी व पुलिस कप्तानों को पूरी तैयारी के साथ बुलाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें