फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल सीटें बनीं चुनाव आयोग के लिए सिरदर्द

Wed, 07 May 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग ने पांचवे चरण में मतदान के लिए हाईप्रोफाइल सीटों के लिए खास तैयारी है। इस चरण में अपराधियों के भी चुनावी मैदान में होने से आयोग खासा सतर्क है।
विज्ञापन


प्रदेश के पांचवें चरण के चुनाव में हाई प्रोफाइल सीटों पर चुनाव आयोग की  खास नजर रहेगी। खास तौर पर अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, इलाहाबाद, गोंडा, प्रतापगढ़ में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है।

इस चरण में आयोग ने पहले से तैनात 15 सामान्य प्रेक्षकों के  अलावा 15 और सामान्य प्रेक्षक तैनात किए हैं।

यानी हर सीट पर दो-दो सामान्य प्रेक्षक होंगे। इसके साथ ही 12-12 वरिष्ठ पीसीएस व पीपीएस अधिकारी बतौर सहायक प्रेक्षक मतदान की निगरानी करेंगे।

दिग्गजों के लिए मतदान

इस चरण की संवेदनशीलता को देखते हुए आयोग अपनी तरफ से ‘फूलप्रूफ’ इतंजाम करने में तो जुटा ही है, सूबे की मशीनरी को भी सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने को कहा गया है।

इस चरण में अमेठी से राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास, सुल्तानपुर से वरुण गांधी, अमीता सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री व लल्लू सिंह, इलाहाबाद से कुं वर रेवती रमण सिंह, प्रतापगढ़ से राजकुमारी रत्ना सिंह, गोंडा से केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा जैसे दिग्गजों के  भाग्य का फैसला होना है।

इस चरण में कई बाहुबली भी मैदान में हैं। इस लिहाज से आयोग ने पांचवें चरण को कुछ ज्यादा ही संवेदनशील मानते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए खास रणनीति तैयार की है।

होगी वीडियोग्राफी

हर बूथ पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, वहीं 15 अतिरिक्त प्रेक्षक भी भेजे गए हैं जो पहले से हर संसदीय क्षेत्र में तैनात प्रेक्षकों के साथ वोटिंग पर नजर रखेंगे।

आयोग के निर्देश पर प्रदेश के 12 वरिष्ठ पीसीएस व 12 पीपीएस अधिकारियों को भी सहायक प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। आयोग ने यह विशेष व्यवस्था पहली बार की है।

आयोग के सूत्रों का कहना है कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि स्थानीय स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की जाए और गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।
 
इसके साथ ही मतदान केंद्रों के  बाहर तथा आसपास भीड़ इकट्ठी न होने देने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रत्याशियों और उनके चुनाव एजेंटों की भी निगरानी तथा उनकी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

पीसीएस बने सहायक प्रेक्षक

जिन वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को सहायक प्रेक्षक बनाया गया है उनमें हेमंत कुमार को अमेठी, ईश्वर प्रसाद पांडेय को प्रतापगढ़, राम केवल को कौशांबी, राकेश कुमार मिश्रा को फैजाबाद, ओमप्रकाश आर्या को अंबेडकरनगर, अनिल कुमार सिंह को गोंडा, शिवाकांत द्विवेदी को बहराइच, हरीश चंद्र को बलरामपुर, राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रावस्ती, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को संत रविदास नगर और राम सिंघासन प्रेम व उमेश मिश्रा को इलाहाबाद में तैनात किया गया है।

ये पीपीएस अफसर बनाए गए सहायक प्रेक्षक
पुलिस अधिकारियों में राजेश कुमार को इलाहाबाद, गिरिजेश कुमार को श्रावस्ती, राजेश कुमार सक्सेना को बहराइच, विपुल कुमार श्रीवास्तव को बलरामपुर, आदित्य कुमार शुक्ला को फैजाबाद हैं।

इसके अलावा अरविंद मिश्रा को अंबेडकरनगर, प्रद्युम्न सिंह को अमेठी, विकास कुमार बैद को बहराइच, सुखबीर सिंह को गोंडा, सुशील कुमार को इलाहाबाद, प्रदीप कुमार को प्रतापगढ़ व अवधेश सिंह को भदोही में तैनात किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें