चुनावी खर्च का हिसाब न देने पर कांग्रेस सदस्य रीता बहुगुणा जोशी सहित 12 लोगों के खिलाफ चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्हें 22 अप्रैल को तलब किया है।
इसे कांग्रेस को आयोग की तरफ से लगे झटके के रूप में देखा जा रहा है।
इसके पहले, यूपी में कई दिग्गज नेताओं को नोटिस भेजा जा चुका है। हाल ही में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को भेजा गया चुनाव आयोग का नोटिस भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौरतलब है कि सपा के कद्दावर मंत्री आजम खां को आचार संहिता के उल्लंघन में नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद उनकी रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
इसी तरह, भाजपा के अमित शाह पर भी आचार संहिता के उल्लंघन के चलते प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन, उन्होंने माफी मांगकर अपना प्रतिबंध हटवा लिया।