फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 मिनट में दो महिलाओं की बालियां लूटीं, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजू।
विज्ञापन
गुडंबा। चार अक्तूबर की शाम महज 15 मिनट के अंतराल में दो महिलाओं के कान से बालियां लूटने के मामले में जानकीपुरम पुलिस ने शुक्रवार को राजू (24) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक बाली और 12,500 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 23 एफआईआर दर्ज हैं। उसका साथी सोनू भागा हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक जानकीपुरम विस्तार निवासी कारोबारी अजय यादव की पत्नी प्रभावती चार अक्तूबर की शाम करीब छह बजे पड़ोसी रंजू वर्मा के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल जाने वाली सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और उनके कान से बाली झपटकर भाग निकले। इसके करीब 15 मिनट बाद शाम 6:15 बजे बदमाशों ने इंदिरानगर के शिव विहार, फरीदीनगर निवासी सूर्य प्रकाश सिंह की मां बिंदु सिंह को निशाना बनाया। वह कनौसा स्कूल के पास अपनी 20 माह की पौत्री को गोद में लेकर टहल रही थीं। बदमाश उनके कान से भी बाली झपटकर भाग गए।
इंस्पेक्टर के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे सलीम तिराहा रोड स्थित होम्योपैथिक अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। राजू मूलरूप से दुबग्गा के शाहपुर भमरौली फाटक का निवासी है और कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करता है। उसके पास से जानकीपुरम में छीनी गई बाली बरामद हुई है।
विज्ञापन

आरोपी पर दर्ज हैं 23 एफआईआर
पूछताछ में उसने बताया कि इंदिरानगर में लूटी गई बाली उसने राह चलते एक व्यक्ति को बेच दी थी। पुलिस ने बाली बेचने से मिले 12,500 रुपये भी बरामद किए हैं। राजू ने वारदात में सोनू के शामिल होने की बात भी बताई है। घटना में इस्तेमाल बाइक सोनू के पास बताई गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, राजू के खिलाफ जानकीपुरम, इंदिरानगर, चिनहट, मड़ियांव, दुबग्गा और कृष्णानगर समेत कई थानों में लूट, चोरी, चोरी का माल रखने और गैंगस्टर एक्ट के तहत 23 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें