फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार समेत व्यापारी ने किया सुसाइड: कर्ज न चुका पाने पर पहले भी लोग दे चुके जान, घटना से एक बार फिर दहले दिल

Tue, 01 Jul 2025 03:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में परिवार समेत व्यापारी के सुसाइड केस से एक बार फिर लोगों के दिल दहला दिए। राजधानी में कर्ज न चुका पाने पर पहले भी कई लोग अपनी जान दे चुके हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर विस्तार से...
विज्ञापन
सुचिता, शोभित और ख्याति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में चौक क्षेत्र के अशर्फाबाद कॉलोनी में कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी (45) ने पत्नी सुचिता (43) और बेटी ख्याति (16) के साथ आत्महत्या कर ली। शोभित की राजाजीपुरम ई ब्लॉक में जुगल फैशन पॉइंट के नाम से दुकान थी। शोभित के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें उन्होंने कर्ज से परेशान होने के कारण जान देने की बात लिखी है।

विज्ञापन


शोभित रस्तोगी की पत्नी-बेटी के साथ सामूहिक आत्महत्या ने राजधानी को एक बार फिर से चौंका दिया है। हालांकि, लखनऊ में ये पहली घटना नहीं, जब किसी परिवार ने आर्थिक संकट से जूझते हुए जिंदगी से हार मान ली। 2022 में एक परिवार ऐसे ही जहर खाकर जान दे चुका है। कुछ अन्य मामले भी हैं, जहां कर्ज के बोझ या कर्ज वसूली की प्रताड़ना से मुक्ति पाने के लिए कुछ लोगों ने आत्मघाती कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ेंः- Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी-मायावती समेत नेताओं ने दी बधाई, पार्टी मुख्यालय में जुटी समर्थकों की भीड़
विज्ञापन


27 जुलाई 2022 : जानकीपुरम निवासी नलकूप विभाग के जेई शैलेंद्र कुमार, उनकी पत्नी गीता और बेटी प्राची ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। जेई व उनके परिवार ने 60 लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण ये कदम उठाया था। आए दिन ब्याज पर रकम देने वाले लोग घर में घुसकर जेई व उनके परिवार से बदसलूकी करते थे।

9 अक्तूबर 2023 : विकासनगर के रहने वाले डॉ. प्रदीप वर्मा ने 20 लाख का कर्ज न चुका पाने के कारण आत्महत्या कर ली थी। वह मूल रूप से बाराबंकी के मसौली के रहने थे। उन्होंने ने 2013 में केजीएमयू से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी।
विज्ञापन


20 अगस्त 2023 : लखीमपुर के मूल निवासी राकेश कुमार शुक्ला ने पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-11 स्थित अपने मकान में फंदा लगा लिया था। कमरे में सुसाइड नोट मिला। उसमें उन्होंने तीन बैंक कर्मियों पर कर्ज वसूली के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें