फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक हब बनेगा यूपी, मिलेंगी ढेरों जॉब्स!

Wed, 28 Jan 2015 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में मोबाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के तहत मंगलवार को राजधानी में ई-उत्तर प्रदेश इंवेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। लखनऊ के होटल ताज में आयोजित हुई इस इंवेस्टर्स मीट की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। इस इंवेस्टर्स मीट में देश-विदेश के बड़े उद्योगपतियों का जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन


इस इंवेस्टर्स मीट में अलग-अलग कंपनियों ने यूपी में करीब 5 हजार करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है। साथ ही कई बड़ी कंपनियों ने प्रदेश सरकार के साथ एमओयू साइन किए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां दावा किया कि इन बड़े निवेशों से प्रदेश में ढेरों रोजगार के अवसर खुलेंगे।

साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि हमने आईटी के क्षेत्र में विकास करने के लिए बजट को भी बढ़ाया है। आने वाले सालों में यूपी आईटी और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर का हब बनेगा। अखिलेश यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार गन्ना, चीनी और आलू को लेकर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को ऐसे फॉलो कर रहा है यूपी

इंवेस्टर्स मीट में अखिलेश यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनधन योजना के तहत सबसे ज्यादा बैंक अकाउंट भी यूपी में ही खोले गए हैं। साथ ही सीएम अखिलेश यादव ने दावा किया कि मेक इन इंडिया में भी सबसे आगे यूपी ही होगा।

अखिलेश यादव ने यूपी के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की मांग भी कही। यूपी सरकार पूरे देश के विकास में आगे बढ़ रही है ऐसे में केंद्र सरकार को भी अपना पूरा सहयोग देना होगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि इंवेस्टर्स मीट में तीन बड़े एमओयू साइन किए गए हैं। इसमें यूपी ने दो बड़े इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर्स को बुक किया है। सेल्युलर कंपनियों के साथ भी करार हुआ है। इन सभी सेक्टर्स में युवाओं के लिए रोजगार की ढेरों संभावनाएं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें