फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, छात्र का सिर फटा

Tue, 17 Sep 2024 06:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में मंगलवार सुबह मामा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में स्कूल जा रहे कक्षा चार के छात्र विवान पांडेय का सिर फट गया।
विज्ञापन


जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी विवेक पांडेय एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। उनके मुताबिक बेटा विवान (11) आईआईएम स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता है। सुबह ई रिक्शा चालक सुनील कुमार उसे स्कूल लेकर जा रहा था। मामा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया और विवान ई रिक्शे के नीचे दब गया। राहगीरों ने मासूम को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को भी मामूली चोट आई है। विवेक ने बताया कि हादसे में विवान का सिर फट गया। उसे तीन टांके लगे हैं। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें