फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा चालक बताएं... किस रूट पर चलाएंगे वाहन

Tue, 12 Nov 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में ई-रिक्शा संचालन के लिए रूट तो निर्धारित कर दिए गए हैं, लेकिन चालकों को फाॅर्म जमा करके बताना होगा कि वह किस रूट पर वाहन चलाएंगे। रूट निर्धारण होने के बाद चालक यदि अन्य रूट पर वाहन चलाते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ई-रिक्शा चालकों को यह फाॅर्म पुलिस लाइन स्थित ई-चालान कार्यालय में जमा करना होगा। फाॅर्म जमा करने की अवधि 17 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन


शहर की सड़कों के अलावा हाईवे या फिर गलियों में ई-रिक्शा चलते हुए देखे जा सकते हैं। इससे जाम लगता है। यही नहीं ई-रिक्शा पलटने के चलते हादसे भी हो रहे हैं। मौजूदा समय में सात हजार ई रिक्शा संचालित हैं। ई-रिक्शा संचालन के लिए छह रूट निर्धारित कर दिए गए। इन्हीं निर्धारित रूटों पर ई-रिक्शा फर्राटा भरेंगे। चालकों को फाॅर्म जमा कर ट्रैफिक पुलिस को बताना होगा कि वह किस रूट पर वाहन चलाएंगे।

सोमवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चालकों को फाॅर्म वितरित किए गए। यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि फाॅर्म में चालकों को ई रिक्शा रजिस्ट्रेशन नंबर, ई रिक्शा मालिक का नाम, चालक का नाम, पता व डीएल नंबर की जानकारी देनी होगी। फाॅर्म के जरिए रूट निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद तय रूट पर ई-रिक्शा न चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये छह रूट किए गए निर्धारित
- सिविल लाइंस से बस स्टाॅप, लालगंज तिराहा से राजघाट।
- राजघाट से लालगंज तिराहा, बस स्टाॅप, रेलवे स्टेेशन से रतापुर चौराहा तक।
- त्रिपुला से जहानाबाद, बस स्टाप, लालगंज तिराहा तक।
- मामा चौराहा से बरगद चौराहा, कलेक्ट्रेट, डिग्री कॉलेज, इंदिरा नगर, पुलिस लाइंस चौराहा।
- डिग्री कॉलेज से सुपर मार्केट, रेलवे स्टेशन, घंटाघर।
- सारस चौराहा से घोसियाना, बेलीगंज, मधुबन मार्केट, रामकृपाल तिराहा, घंटाघर, जहानाबाद, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें