राजधानी लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे से कुछ कदम की दूरी पर कलेवा चौराहे के पास ई रिक्शा चालकों ने सड़क जाम कर हंगामा काटा। ई रिक्शा चालकों ने बैरिकेडिंग लगाकर रोड जाम कर दिया और पुलिस वालों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
उन्हें हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। ई रिक्शा चालकों का आरोप है कि पॉलिटेक्निक चौराहे से रॉन्ग साइड आ रहे ई-रिक्शा को पुलिसकर्मी ने दौड़ाया जो पलट गया इससे ई-रिक्शा चालक घायल हो गया।