फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ लाख यूनिटों की ई-केवाईसी बाकी

Sun, 15 Dec 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड की सभी यूनिटों की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। अब तक जिले में करीब आठ लाख यूनिटों की ई-केवाईसी बाकी है। शासन ने तीन माह का और मौका दिया है। इस बीच ई-केवाईसी न कराने पर राशन कार्डों से नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन


फर्जी राशन कार्डधारकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया लागू की है। इसी के तहत राशनकार्ड यूनिटों में पारदर्शिता लाने के लिए उसमें दर्ज सभी राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराई जा रही है। ई-केवाईसी का उद्देश्य राशन कार्ड धारकों की पहचान को सत्यापित करना है। इससे यह पुष्टि होगी कि कार्ड में दर्ज सभी नाम के लोग वर्तमान में हैं।

जिले में राशन कार्डों में करीब 22 लाख यूनिटें हैं। इसमें 14 लाख यूनिटों की ई-केवाईसी हो चुकी है। करीब आठ लाख यूनिटों की ई-केवाईसी बाकी है। बीते एक दिसंबर तक का समय सरकार ने दिया था, लेकिन समय से काम पूरा न होने पर ई-केवाईसी तीन माह के लिए बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि ई-केवाईसी का काम करीब 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है। तीन माह का और मौका मिल गया है। सभी आपूर्ति निरीक्षकों को शत प्रतिशत यूनिटों की ई-केवाईसी कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें