श्रावस्ती। राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबे अरसे से चल रहे कई मामलों का निस्तारण हुआ। इसी दौरान पारिवारिक विवाद के कारण अलग रह रहे दंपतियों में सुलह समझौता कराया गया। इससे एक बार फिर उन्हें एक साथ रहने का अवसर मिला।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसा डेहरिया निवासी मुशाहिद रजा खान व ग्राम खाले ककरा निवासी जन्नतुल का पारिवारिक विवाद एक वर्ष बाद निस्तारित हुआ। इसी तरह से जमुनहा क्षेत्र के ग्राम सिटकहना निवासी अनिल वाल्मीकि व बहराइच के थाना रिसिया के ग्राम महरू निवासी ममता देवी का वाद करीब एक वर्ष बाद निस्तारित हुआ।
इसके अलावा थाना क्षेत्र के ग्राम अचरौरा शाहपुर निवासी रिंकू देवी व गिलौला क्षेत्र के ग्राम बागवानी निवासी ज्ञान बाबू का मामला एक वर्ष बाद निस्तारित हुआ। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मछरिहवा निवासी सनम व गांव के फिरोज का मामला दो वर्ष बाद निस्तारित हुआ। इकौना नगर के मोहल्ला मुबारक नगर निवासी शाहीन व गोंडा निवासी जावेद अली का मामला दो वर्ष बाद निस्तारित हुआ। सिरसिया थाना क्षेत्र के नौसहरा निवासी जुगकला व बलरामपुर जिले के मथुरा बाजार निवासी दुखीराम का मामला एक वर्ष बाद सुलह समझौते के आधार पर निपटा। जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के बाद एक साथ उनके घर भेजा गया।