फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रेन की टक्कर से नाले में गिरा ई ऑटो, बुजुर्ग की मौत

Mon, 19 May 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
क्रेन की टक्कर से नाले में गिरा ई ऑटो, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के मानसरोवर योजना स्थित न्यू गरौड़ा सर्विस लेन के पास रविवार दोपहर एक बजे तेज रफ्तार क्रेन की टक्कर से ई ऑटो नाले में जा गिरा। हादसे में ऑटो में सवार मड़ियांव के भरतनगर निवासी सुशील कुमार (70) की मौत हो गई। सुशील भूविज्ञान विभाग से चालक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन


हादसे में ई ऑटो चालक इश्तियाक अहमद (मूलरूप से बाराबंकी निवासी, वर्तमान में बिजनौर में रह रहे) और अन्य सवारी रॉयल सिटी निवासी सेवानिवृत्त फौजी महिपाल घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और तीनों घायलों को नाले से निकालकर लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। महिपाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इश्तियाक की हालत गंभीर बनी हुई है।

आशियाना थाने के कार्यवाहक इंस्पेक्टर श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि हादसे के वक्त इश्तियाक सवारी लेकर शहीद पथ की तरफ जा रहे थे। क्रेन जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दूसरा कहर

सुशील के परिवार में पत्नी माया देवी, बेटा नवनीत और सुमित हैं। नवनीत ने बताया कि चार महीने पहले छोटे भाई राहुल की शहीद पथ पर हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी। रविवार को सुशील बिना बताए निकले थे।
विज्ञापन

क्रेन से ही निकाला गया ई ऑटो

हादसे के बाद पुलिस ने उसी क्रेन की मदद से नाले में गिरे ई ऑटो को बाहर निकलवाया, जिससे टक्कर हुई थी। बाद में दोनों वाहनों को थाने लाकर खड़ा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें