फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सब्जी के ठेले से टकराया तेज रफ्तार ई-ऑटो, मां की गोद से छिटककर सड़क पर गिरा मासूम; निकल गया दम

Sun, 17 Aug 2025 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में तेज रफ्तार ई-ऑटो सब्जी के ठेले से टकरा गया। ई-ऑटो में बैठी महिला की गोद से छिटककर मासूम बालक सड़क पर जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे का शव देखकर मां चीख उठी।  
विज्ञापन
अभ्यांश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में रविवार दोपहर सवारी लेकर जा रहा तेज रफ्तार ई-ऑटो अनियंत्रित होकर एक सब्जी के ठेले से टकरा गया। हादसे में ऑटो में बैठी कोमल की गोद में बैठा चार साल का अभ्यांश सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में कोमल व दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

विज्ञापन


बिजनौर के कमलापुर में रहने वाले राजगीर अरविंद रावत के मुताबिक, पत्नी कोमल (23), बेटे अभ्यांश (4) को लेकर ई-ऑटो से बंथरा बाजार जा रही थी। ऑटो में उन्नाव जिले के सोहरामऊ निवासी गोले प्रसाद (45) और दरोगा खेड़ा के मुलायम यादव (30) भी सवार थे। 

पुलिस ने बताया कि कानपुर रोड पर कृष्णलोक कॉलोनी के पास अचानक तेज रफ्तार ई-ऑटो अनियंत्रित होकर एक सब्जी के ठेले से टकरा गया। हादसे में कोमल की गोद से अभ्यांश गिरकर घायल हो गया। वहीं कोमल, गोले और मुलायम को भी चोट लगी।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अभ्यांश को मृत घोषित कर दिया। घायल कोमल को डॉक्टरों ने लोकबंधु अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं गोले व मुलायम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अरविंद का आरोप है कि आरोपी टेंपो चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। अरविंद के परिवार में पत्नी व बेटे के अलावा एक बेटी काव्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें