फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है फैजाबाद के द्वारिकाधीश?

Mon, 23 Sep 2013 10:05 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले हफ्ते सहकारिता भवन में ‘देसी इंजीनियरों’ का जमावड़ा था। सूबे के बड़े-बड़े लोग इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन


यह जलसा था तो पूजा-पाठ, आराधना व सम्मान के लिए लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि यह चुनाव प्रचार का जरिया और मुख्य मेहमान को खुश करने की चापलूसी को लेकर ज्यादा था।

अपने फैजाबाद के एक नवोदित नामी नेताजी मुख्य मेहमान की चापलूसी करते-करते उन्हें अयोध्या का द्वारिकाधीश तक बता गए। बोले, अयोध्या के लोग उन्हें अयोध्या का द्वारिकाधीश कहते हैं।
विज्ञापन


पटेल को देश का लौहपुरुष कहा जाता है। भाजपा वाले आडवाणी जी को लौहपुरुष के रूप में प्रचारित करते हैं। तो यहां वोट मांगने वाले नेताजी ही पीछे क्यों रहते?

धीर, गंभीर व चापलूसी से दूर रहने की अपनी छवि से इतर उन्होंने मुख्य मेहमान को सूबे का लौहपुरुष बना डाला। मेहमान अगर देने या दिलाने में सक्षम हो तो नंबर कौन नहीं बढ़वाना चाहेगा।
विज्ञापन


बाद में चाहे चौधरी साहब बोले या यादव जी, दोनों ने ही खूब दार्शनिक बातें कीं। कसीदे नेताजी की काढ़ रहे थे लेकिन इसका ध्यान रखकर कि लौहपुरुष के रुतबे में भी कोई कसर न रह जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें