स्वयंसेवी संस्था ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स (एआईसीओआई) के
तत्वावधान में रविवार को यूपी रत्न अवॉर्ड बांटे गए।
राजधानी के सिटी
मॉण्टेसरी स्कूल गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से
आए 11 लोगों को ये अवॉर्ड दिया गया।
सम्मानित होने वालों में आईएफएस
अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. सुशील गटानी, मेरठ के ज्वेलर अशोक के
मांगलिक, मुजफ्फरनगर के मनोज भाटिया, गाजियाबाद के अमन अग्रवाल, गोरखपुर के
राजेंद्रनाथ त्रिपाठी, राजधानी के विपुल वार्ष्णेय, मथुरा की उमा शर्मा,
काशीपुर (उत्तराखंड) के उमेश जोशी, इलाहाबाद के जस्टिस रवींद्र सेठ और आगरा
के वाईके गुप्ता शामिल थे।
संस्थान के प्रेसीडेंट आरसी दीक्षित ने बताया
कि अवॉर्ड सामाजिक उत्थान में सराहनीय कार्यों के लिए दिया जाता है।