फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति के खिलाफ विभागीय जांच भी बंद

Tue, 24 Sep 2013 07:29 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबन वापस लेने के साथ ही राज्य सरकार ने आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के खिलाफ चल रही विभागीय जांच भी बंद कर दी है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव यह जांच कर रहे थे। प्रमुख सचिव नियुक्ति राजीव कु मार तथा प्रमुख सचिव गृह ने जांच बंद किए जाने की पुष्टि की है।
दुर्गा शक्ति के निलंबन आदेश और उनके जवाब में विरोधाभास होने के कारण सरकार ने 28 अगस्त को प्रमुख सचिव गृह को पूरे मामले की जांच कराकर सही तथ्यों का पता लगाने का आदेश दिया था।

पढ़ें- दुर्गा ने अखिलेश को दी सफाई, आज बहाली मुमकिन

प्रमुख सचिव गृह जांच कर भी रहे थे। इस बीच रविवार को सरकार ने दुर्गा शक्ति को बहाल करने के साथ ही सोमवार को उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच भी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव नियुक्ति का कहना है कि अब जांच की जरूरत नहीं रह गई है। उधर, प्रमुख सचिव गृह ने भी कहा कि उन्होंने इस मामले की जांच बंद कर दी है।
गौरतलब है कि शासन ने नोएडा में एक निर्माणाधीन धार्मिक स्थल की दीवार गिरवाने के आरोप में दुर्गा शक्ति को निलंबित किया था।

जबकि दुर्गा शक्ति ने इससे इन्कार करते हुए खुद को निर्दोष बताया था। शनिवार को दुर्गा शक्ति ने अपने पति अभिषेक सिंह के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर अपनी सफाई पेश की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें