फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खड़े ट्रक में घुसा डंपर... चालक की मौत, क्लीनर घायल

विज्ञापन
राकेश कुशवाहा।
विज्ञापन
काकोरी। पारा इलाके में मोहान रोड स्थित खुशहालगंज के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में डंपर चालक राकेश कुशवाहा (24) की मौत हो गई और क्लीनर अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि राकेश मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जुनैर गांव के रहने वाले थे। वह काकोरी के मोहान रोड स्थित शिवरी कूड़ा प्लांट (भूमि ग्रीन एनर्जी) में चालक थे और वहीं पर बने सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे।
चाचा महेंद्र के मुताबिक राकेश तड़के चार बजे क्लीनर अरविंद के साथ टीएस मिश्रा अस्पताल के पास नगर निगम की साइट पर कूड़ा डालने गए थे। लौटते समय डंपर ट्रक में जा घुसा।
विज्ञापन

टक्कर से राकेश की तरफ का गेट खुल गया और वह सड़क पर सिर के बल गिर पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में डंपर के केबिन में फंसे अरविंद को निकाला और दोनों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा।
डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरविंद का इलाज जारी है। उनके दोनों पैर टूट गए हैं। पुलिस ने अरविंद के मोबाइल से कंपनी के कर्मचारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

राकेश के परिवार में पिता रामाधार, मां और एक भाई है। इंस्पेक्टर ने बताया देर शाम तक परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें