फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब 12 घंटे चलेगी तीन अस्पतालों की पैथोलॉजी

विज्ञापन
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय। 
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। शहर की तीन अस्पतालों की पैथोलॉजी लैब अब 12 घंटे संचालित होगी। अभी तक ये लैब छह घंटे ही तक चलती थी। ऐसे में ओपीडी में देर से आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पाती थी। इमरजेंसी जांच भी संभव नहीं होती थी। जांच रिपोर्ट न आने से मरीजों के इलाज की दिशा तय नहीं हो पाती थी।



मरीजों को होने वाली असुविधा को देखते हुए लैब का समय बढ़ाया जा रहा है। अफसरों का कहना है पैथोलॉजी के साथ ओपीडी में सैंपल कलेक्शन का समय भी बढ़ाया जाएगा जिससे मरीजों को फायदा मिले।
विज्ञापन


ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय 250 बेड की क्षमता का अस्पताल है। हर दिन ओपीडी में डेढ़ से दो हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। ओपीडी में नमूने लेने का समय सुबह 11 बजे तक है। इसके बाद आने वाले मरीजों का नमूना नहीं लिया जाता है। अब यहां पैथोलॉजी सुबह आठ से रात आठ बजे तक संचालित होगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जांच रात में भी संभव हो सकेगी। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पैथोलॉजी जांच का समय बढ़ाया जा रहा है। रानी लक्ष्मीबाई व बीआरडी महानगर संयुक्त चिकित्सालय की पैथोलॉजी का समय छह घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे किया जा रहा है। बीआरडी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष शुक्ला के मुताबिक, ओपीडी सैंपल कलेक्शन का समय अब दो बजे तक होगा।
विज्ञापन




रामसागर मिश्रा में 24 घंटे चल रही पैथोलॉजी

रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में बीते वर्ष फरवरी तक पैथोलॉजी में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक नमूने लिए जाते थे। फरवरी के बाद ये यहां पैथोलॉजी 24 घंटे संचालित हो रही है जिससे मरीजों को राहत मिली है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि रात में इमरजेंसी जांच की सुविधा भी मरीजों को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें