फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंधी-पानी के कारण पांच लाख की आबादी ने झेला बिजली संकट

विज्ञापन
आंधी के कारण टूटे बिजली के खंभे और तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। आंधी-पानी के कारण रविवार को एक बार फिर से बिजली व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई नजर आई। ग्रामीण क्षेत्र की पांच लाख आबादी ने बिजली संकट झेला। आपूर्ति सामान्य होने में तीन से छह घंटे तक लग गए।
विज्ञापन



गोसाईंगंज में खुजौता में 33 केवी लाइन पर सदरपुर करौना के पास पेड़ का बड़ा हिस्सा गिर गया। इससे उपकेंद्र की बिजली ठप हो गई। पेड़ हटाने पर एक घंटे में बिजली बहाल हुई। वृंदावन में तारों पर पेड़ गिरने से बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया। आपूर्ति बंद करके खंभे को सही किया गया। मलिहाबाद और रहीमाबाद क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरने से तार और खंभे टूटे जिससे अपराह्न तीन बजे से आपूर्ति बंद हो गई। इससे करीब 100 गांवों की दो लाख से ज्यादा की आबादी की बिजली बंद रही। पेड़-डालियों को हटाने, खंभे और तार दुरुस्त करने के बाद यहां देर रात में आपूर्ति सामान्य हुई।



एफसीआई उपकेंद्र इलाकों में 26 हजार उपभोक्ताओं की बिजली तीन घंटे से अधिक देर तक गुल रही। यह संकट 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आने से हुआ। इसके अलावा आंधी के दौरान गोमतीनगर, चिनहट, इंदिरानगर, आशियाना, राजाजीपुरम, महानगर, विकासनगर, जानकीपुरम और फैजुल्लागंज क्षेत्र में उपकेंद्रों से एहतियातन बिजली बंद की गई थी। शहर में भी कई इलाकों में आंधी से तार टूटने और खंभे गिरने के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
विज्ञापन




फॉल्ट से 200 गांवों की बिजली गुल

आंधी के दौरान शाम 5 बजे पीजीआई और खुजेहटा की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे मोहनलालगंज ओल्ड और न्यू उपकेंद्र से जुड़े 200 से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई। इसके बाद 11 और 33 केवी लाइन के कर्मचारियों की संयुक्त टीमों को फॉल्ट खोजने और आपूर्ति बहाल करने में लगाया गया। जेई विजय कुमार शर्मा ने बताया कि खुजेहटा की 33 केवी लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां गिर गईं जिन्हें हटाने में काफी समय लगा। उधर, माल उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आने से सभी फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे कस्बा माल सहित गहदेव, मंझी, शंकरपुर अटारी, नबीपनाह फीडरों से जुड़ी दो लाख की आबादी बिजली संकट की चपेट में रही।

आंधी के कारण टूटे बिजली के खंभे और तार।- फोटो : संवाद

आंधी के कारण टूटे बिजली के खंभे और तार।- फोटो : संवाद

आंधी के कारण टूटे बिजली के खंभे और तार।- फोटो : संवाद

आंधी के कारण टूटे बिजली के खंभे और तार।- फोटो : संवाद

आंधी के कारण टूटे बिजली के खंभे और तार।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें